ऑनलाइन दवा विक्री के विरोध में भारत बंद 20 को
सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ई फार्मेसी संचालन की अधिसूचना वापस लेने, औषधि व्यापार व जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार कर निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध में दवा विक्रेता समिति 20 मई को भारत बंद करेगा। इसे लेकर समित के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपकर भारत बंद की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे भारत बंद का निर्णय संगठन की ओर से लिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरुण पाठक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने भी पत्र लिखकर भारत बंद को समर्थन दिया है।जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.