ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग
अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। सोमवार देर शाम शहर में जोया रोड पर एक प्रतिष्ठान में अमरोहा जिला केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। संगठन जिलाध्यक्ष व जोया नगर पंचायत अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि कोरोना काल के दौरान शुरू की गई ई-फार्मेसी की व्यवस्था को अब तक समाप्त नहीं किया गया है। इसके चलते दवाओं की ऑनलाइन बिक्री से स्थानीय दवा कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग बिना डॉक्टरी सलाह के ही ऑनलाइन दवा मंगवा रहे हैं। इससे ठीक होने के बजाय मर्ज और ज्यादा बढ़ जा रहा है। कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद कराने की मांग इसको लेकर दवा कारोबारियों में भी रोष है। सरकार आम लोगों और कारोबारियों के हित में दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर तुरंत रोक लगाए। इस दौरान सुधीर अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.