ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को संभल बंद की तैयारी, निकलेगी केमिस्टों की बाइक रैली
संभल, मई 16 -- सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन संभल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सामने स्थित आरके मेडिकल स्टोर पर हुई। बैठक में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित ऑल इंडिया केमिस्ट बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई को सुबह 7 बजे जनपद के सभी दवा व्यापारी जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल के सामने एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी केमिस्ट काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में विशाल बाइक रैली निकालेंगे। रैली शंकर कॉलेज चौराहा, बाजार ठेर, नखासा, चौधरी सराय, हयातनगर और सरायतरीन होते हुए नई तहसील पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- ड्रग एसोसिएशन 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.