हल्द्वानी, मई 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आगामी 20 मई को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को जिला केमिस्ट एसोसिएशन और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।सोमवार को हल्द्वानी स्थित केमिस्ट भवन में दवा व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने ऑनलाइन फार्मेसी से दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता जताई। व्यापारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि 20 मई को जिले भर की दवा दुकानें बंद रखी जाएंगी। यह भी पढ़ें- बंद के विरोध में केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन, खोलेंगे दुकानें व्यापारियों ने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को इस संबंध मे...