ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहेंगी 1400 दवा दुकानें
हाजीपुर, मई 19 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि ऑनलाइन दवा बिक्री समेत विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि बंदी के दौरान जिले में 1400 से अधिक थोक एवं खुदरा दुकानें के शटर बंद रहेंगे। बंदी के दौरान इस बार आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं की बिक्री की व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के नाम पर दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठता है और छोटे-छोटे दवा व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन आज बंद रहेगी जिले की दवा की दुकानें उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध दवा दुकानें बंद रखने का दवा दुकानदारों ने संकल्प लिया है। बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.