सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ ड्रगिस्ट्स एंड केमिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले भर की दवा दुकानें बंद रहीं। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में बुलाए गए इस राष्ट्रव्यापी बंद का असर शहर सहित सभी प्रखंडों में देखने को मिला। यह भी पढ़ें- ई फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानों में दिनभर लटके रहे तालेदवा दुकानों की बंदी का प्रभाव मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दिनभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग दवा खरीदने के लिए दुकान-दुकान भटकते नजर आए। जबकि कई मरीज दवा दुकान खुलने का इंतजार कर वापस लौट गए। शहर के मेन रोड, भट्ठीटोली, मार्केट कॉम्प्लेक्स आदि स्थानों के दवा दुकानों के बंद रहने से स्थिति अधिक गंभीर दिखी। इलाज कराने पहुंचे मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं नहीं म...