नवादा, मई 21 -- ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एवं बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को नवादा जिले के दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। नवादा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- दवा दुकान बंदी का असर महाराजगंज में भी दिखा, मेडिकल स्टोर रहे बंदहड़ताल का प्रभाव नवादा शहर के अस्पताल रोड दवा मंडी से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक की सभी थोक और खुदरा दवा दुकानें चौबीस घंटे के लिए बंद रहीं। सुबह से ही दुकानों के शटर गिरे रहने के कारण पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई और दवाइयों के लिए मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिर्फ सदर अस्पताल की व्यवस्था सामान्...