ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रखे मेडिकल स्टोर
रुडकी, मई 20 -- मंगलौर, संवाददाता। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानें बंद रखकर शिव चौक पर दवा कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलौर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। संगठन के अध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि आनलाइन दवा बिक्री का सीधा असर पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहा है। बिना डॉक्टर के पर्चे के धड़ल्ले से ऑनलाइन दवाएं युवाओं में नशे की प्रवृत्ति और गलत दवाओं के सेवन को बढ़ावा दे रही हैं। सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, मरीज परेशान यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.