ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा बाजार बंद, करीब 20 करोड़ का कारोबार ठहरा
गोरखपुर, मई 20 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बुधवार को थोक और फुटकर दवा व्यापारी ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी के खिलाफ बंद रहे। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर हुआ। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, मरीज परेशानदवा मंडी का बंद इस आंदोलन के कारण जिले की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी भालोटिया पूरी तरह बंद रही। भालोटिया मंडी से रोजाना लगभग 12 करोड़ रुपये का कारोबार होता है, यहां करीब 800 दुकानें हैं। इस बंद के कारण जिले भर में लगभग 1200 थोक दुकानें और 6000 से ज्यादा फुटकर दुकानें भी बंद रहीं। माना जा रहा है कि बुधवार के बंद से करीब 20 करोड़ रुपये का दवा व्यापार प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन की अगुवाई दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.