ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिले के दवा दुकानें रही बंद, झुमरी तिलैया शरह में दवा के लिए भटकते नजर आये मरीज
कोडरमा, मई 21 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान देशव्यापी बंदी को लेकर कोडरमा जिले में भी दवा दुकानों पर ताले लटक रहे। दवा दुकानें बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों दवा के लिए भटकते नजर आये। जिले का मुख्य बाजार झुमरी तिलैया शहर में डॉक्टर गली, रजगढ़िया रोड, गौरी शंकर मुहल्ला आदि जगहों के आसपास दवा खरीदने पहुंचे लोग घंटों भटकते रहे। कई मरीज दुकान खुलने का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ निराश होकर लौट गए। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हुई जो दूरदराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे थे। हॉस्पीटल में डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने के बाद जब वे दवा लेने मेडिकल स्टोर पहुंचे तो वहां बंदी मिली। इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी भी दिखी। यह भी पढ़ें- ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.