ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद
औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। ऑनलाइन दवा बिक्री और होम डिलीवरी व्यवस्था के विरोध में बुधवार को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश के आह्वान पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की गई। दवा व्यापारियों ने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से हो रही दवा बिक्री के खिलाफ लंबे समय से संबंधित विभागों और प्राधिकरणों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधानों के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.