ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों ने की हड़ताल
रुद्रपुर, मई 20 -- सितारगंज, संवाददाता। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को सितारगंज, नानकमत्ता और शक्तिफार्म में मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल के दौरान आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले रखे गए। दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजकर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए हस्तक्षेप करने और छोटे केमिस्टों को संरक्षण देने की मांग की। सितारगंज में मेडिकल स्टोर बंद कर दवा व्यापारियों ने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: हवेली खड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.