ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध को लेकर नहीं खुले मेडिकल
रुद्रपुर, मई 20 -- दिनेशपुर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दिनेशपुर में मेडिकल स्टोर बंद रहे। जिस कारण लोग दवाई लेने को इधर उधर भटकते नजर आए। बताते चलें ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष जे एस शिंदे व उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष बीएस मनकोटी के आह्वान पर देशभर में एक दिवसीय हड़ताल कर मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। बंद का असर क्षेत्र में भी देखने को मिला। जहां दिनेशपुर मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष विकास सरकार के नेतृत्व में सभी दवाओं की दुकान बंद रहीं। जिस वजह से मरीज दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते रहे। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, दवा व्यापारियों ने निकाली रैली यह भी पढ़ें- 'बिना भौतिक जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर चिंता' यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बिक्री के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.