जहानाबाद, मई 2 -- अरवल, निज संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एसोसिएशन एवं बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को जिले के सभी औषधि प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह जानकारी अरवल जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि ऑनलाइन दवा की बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट्स द्वारा दवा पर भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने एवं नकली दवाइयां से देश को बचाने के लिए 20 मई को अरवल जिले सहित पूरे देश भर में दवा दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा की बिक्री से जन स्वास्थ्य और रोगी की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इससे फर्जी पर्ची से ऑनलाइन दवा की आपूर्ति की मार्ग प्रशस्त होती है। इसलिए ऑनलाइन दवा की बिक्री पर तत्काल रोक आवश्यक है। बड़े कारपोरेट की मनमानी के कारण अनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.