गोड्डा, मई 21 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ई-फार्मेसी के माध्यम से ऑनलाइन दवा की बिक्री एवं इसकी कीमतों में भारी छूट दिए जाने के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के खिलाफ दवा कारोबारियों की हड़तालहड़ताल का प्रभाव देशव्यापी दवा दुकान बंद के समर्थन में गोड्डा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा सभी दवा व्यवसायियों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी, जिसका असर शहर की दवा दुकानों पर देखने को मिला। सुबह से ही कई दवा दुकानों के शटर बंद नजर आए तथा दुकानों पर ताले लटके दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रखीं दुकानेंव्यवसायियों की एकता दवा व्यवसायियों ने बताया कि यह बंद उनकी उचित एवं न्यायसंगत मांगों तथा व्यवस...