लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं। राजधानी के अमीनाबाद, चौक और चारबाग जैसे प्रमुख दवा बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां जुटाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में यूपी के केमिस्टों की हड़ताल, मरीज परेशानविरोध का कारण दवा व्यापारियों का आरोप है कि ई-फार्मेसी कंपनियां बिना पर्याप्त निगरानी और सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रही हैं। कई मामलों में फर्जी डॉक्टरी पर्चों के जरिए दवाएं ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ...