ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में शामली में सांकेतिक हड़ताल
शामली, मई 20 -- शामली। दवाईयों की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में देश व्यापी हड़ताल के मुद्देनजर शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले के दवा वयापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ही। दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जिले में दवा की अधिकांश दुकानें खुली रही। बुधवार में सुबह 11 बजे शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा विक्रेता कलक्ट्रेट में पहुंचे और डीएम आलोक यादव को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के इंटरनेट के माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा भारी छूट देकर दवाओं की बिक्री से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.