बांदा, मई 20 -- बांदा। ई-फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने देशव्यापी हड़ताल का जनपद पर कोई असर नहीं रहा है। जिले में रोजाना की तरह दुकानें खुली रहीं। किसी भी तरह के बंद का असर नजर नहीं आया। इस बंद को लेकर एसोसिएशन का दावा था कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है, जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर पा रहे हैं। बांदा केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शांतनु ओमर ने बताया कि उनका संगठन इस बंदी में शामिल नहीं है। यह भी पढ़ें- परसा में दवा दुकानें रही बंद इस संगठन का प्रभाव बड़े शहरो में हैं। जिले में कोई बंदी नहीं रही है। रोजाना की तरह सभी दुकानें ख...