चतरा, अप्रैल 7 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी भवन बलबल में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की, जबकि प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित रहे।गोष्ठी के दौरान शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन विद्यालय में शिक्षक व बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही कहा गया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।बैठक में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने ...