मेरठ, अगस्त 5 -- कांवड़ यात्रा के चलते 12 अगस्त तक पूरी तरह से बंद चौ. चरण सिंह विवि ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट (पीसी) के लिए बुधवार को बड़ी राहत दे दी। छात्र अब विवि के किसी भी वर्ष की पीसी घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट नॉट फाउंड की स्थिति में छात्रों को अंतिम वर्ष की मार्कशीट निर्धारित ईमेल पर भेजनी होगी। मार्कशीट मिलते ही विवि डाटा अपडेट कर देगा और छात्र अपनी पीसी डाउनलोड कर सकेंगे। विवि ने विशेष स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। विवि के अनुसार छात्र https://certificate.ccsuforms.in/ पर जाते हुए अपनी पीसी के लिए निर्धारित सूचनाएं दर्ज करते हुए इसे घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को इस प्रक्रिया में फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी。 यह भी पढ़ें- Rajju Bhaiya University result 2026: रज्जू भैया यूनिवर्सिटी क...