ऑनलाइन डरा-धमका कर 1.06 लाख की ठगी
रुडकी, जून 14 -- मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर में एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। मोहल्ला किला निवासी व्यक्ति को ऑनलाइन डरा-धमकाकर और चोट पहुंचाने का भय दिखाकर शातिरों ने एक लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शकील अहमद निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक सोची-समझी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। शातिरों ने उन्हें ऑनलाइन माध्यम से डराया-धमकाया और गंभीर नुकसान पहुंचाने का डर दिखाया। इस मानसिक दबाव और डर का फायदा उठाकर जालसाजों ने धोखे से पीड़ित के एक लाख छह हजार रुपये हड़प लिए। यह भी पढ़ें- गूगल पे खाते से 1.03 लाख रुपये की साइबर ठगी,पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.