ऑनलाइन ठगो ने 1.52 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 22 -- हरिद्वार। रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन ठगो ने किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बताकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया और 1,52,002 रुपये की रकम ठग ली। पुलिस के अनुसार रोशनाबाद निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने दूसरे व्यक्ति का रूप धारण कर धोखे से रकम अपने खाते में जमा करा ली। एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले में पीड़ित ने साइबर पुलिस थाना देहरादून को शिकायत की थी। इसके आधार पर सिडकुल थाने में ई जीरो एफआईआर के माध्यम से केस पंजीकृत किया गया है। मामले में जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.