ऑनलाइन ठगी से बचें, रहे सतर्क : एसडीपीओ
धनबाद, अगस्त 20 -- निरसा, प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागडिया, निरसा में गुरुवार को साइबर सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरसा के एसडीपीओ लिलेश्वर महतो, निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती और विद्यालय की प्राचार्य पी के सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग इंटरनेट का युग है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और फर्जी लिंक के जरिए साइबर अपराधी बच्चों को निशाना बना रहे हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा न करें। अगर आपके साथ कोई ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना में सूचना दें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.