मथुरा, जून 2 -- थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के लिये फर्जी सिम, आधार और डेबिट कार्ड बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चार फर्जी सिम, मोबाइल और 10 आधार कार्ड बरामद किये हैं। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे उप निरीक्षक प्रदीप कुमार शाहपुर स्थित बस स्टैण्ड पर चैकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने नगला उटावर से भिडूकी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भाग गया। पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम नितिन निवासी समरपुर, थाना सदर, चरखी दादरी बताया। उसके कब्जे से ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त होने वाले चार फर्जी सिम, मोबाइल फोन, दस आधार कार्ड बरामद कर चालान किया। यह भी पढ़ें- झारखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से 3 करोड़ की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार; कई जिलों में फैला था जाल पूछताछ करने पर ...