बागपत, जनवरी 25 -- कस्बे के एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन 92 हजार रुपये हड़प लिए गए। जिसके बाद कोतवाली की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम को चंद घंटों के भीतर ही वापस पीड़ित के खाते में पहुंचवा दिया। मोहसिन मलिक कस्बे में परिवार के साथ रहता है। कस्बे की ही एक बैंक शाखा में उसका खाता है। खाते में उसने 92 हजार रुपये जमा कर रखे थे। साइबर ठगों ने उसके खाते से ऑनलाइन ठगी कर यह रकम हड़प ली थी। साइबर सेल प्रभारी नितिन कुमार और उनकी टीम ने त्वरित करवाई करते हुए हड़पी गई धनराशि को वापस मोहसिन मलिक के खाते में पहुंचवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.