ऑनलाइन ठगी के एक साल बाद भी नहीं हुई अपेक्षित कार्रवाई
बेगुसराय, अगस्त 28 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान एक किशोर को वीडियो कॉल कर माता-पिता की हत्या की धमकी देकर साढ़े चार लाख की ठगी के मामले में एक साल बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में पुलिस के रवैये के प्रति असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में बीहट मकससपुर टोला निवासी संजय मिश्र की पत्नी अनिता कुमारी ने बताया है कि उन्होंने 27 अगस्त गुरुवार को बेगूसराय रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन भेजकर साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी की गई राशि वापस दिलवाने की मांग की है।
पीड़ित मां की मांग पीड़ित मां का कहना है कि पुलिस अगर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच कर समुचित कार्रवाई करे तो साइबर ठगों की पहचान होने के साथ ही उनसे राशि की रिकवरी भी संभव हो सकेगी। डीआईजी से फरियाद करते हुए पीड़ित मां ने इस मामले में दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.