ऑनलाइन ठगी की राशि कराई वापस
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- शिवहर,हिप्र। एसपी के निर्देशन में साइबर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के पैसे वापस करा दिया। तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी प्रवीण कुमार के बैंक खाते से गलती से 21 हजार रुपये किसी अन्य अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर गलत खाते में भेजी गई पूरी राशि को होल्ड कराया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए 21 हजार रुपये की पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.