बुलंदशहर, मार्च 25 -- पुलिस ने ऑनलाइन ठगी किए 28,896 रुपए बैंक खाते में वापस कराए है। गगनपाल सिंह निवासी मौ बुद्धे खां द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी थी, कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा उसके साथ 28,896 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। इसके बाद पीडि़त के बैंक खाते में 28,896 रुपये वापस कराये गये। ऑनलाइन ठगी के रुपए बैंक खाते में वापस आने पर आवेदक गगन पाल ने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.