ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक के वापस लौटे एक लाख 72 हजार 900 रुपये
उरई, मई 18 -- उरई। मोहल्ला तुलसी नगर निवास पारस गुप्ता ने साइबर पुलिस को बताया था कि पिछले महीने उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड बनवा लो जिसके लिए उसे 10 लाख तक का लोन मिल जाएगा। इसके बाद उसके खाते से एक लाख 72 हजार 900 रुपये निकल गए। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तब उसे रुपये निकलने की जानकारी हो सकी। इसके बाद उसने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर पुलिस ने जांच के बाद व्यापारी के पूरे रुपये उसके खाते में वापस करा दिए। साथ ही उसे थाने बुलाकर प्रमाण पत्र भी दिया। यह भी पढ़ें- दो लाख का कर्ज दिलाने के नाम पर दुकानदार से 20 हजार की ठगी यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड मैनेजर बनकर 1.80 लाख की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.