बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। साइबर अपराध का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। थाना आदर्श नगर कोतवाली क्षेत्र के भुहेरा सफेदाबाद निवासी पवन ने बताया कि 23 जनवरी को उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1,00,000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है।पवन के अनुसार, ठगों ने रकम को एक संदिग्ध यूपीआई आईडी के जरिए ट्रांसफर किया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मामले में अब मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.