बाराबंकी, अप्रैल 28 -- बाराबंकी। आदर्श नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गया। शिवाजीपुरम पल्हरी चौराहा निवासी अश्वनी वर्मा के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने लगभग 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अश्वनी वर्मा ने थाना आदर्श नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 1 फरवरी को उसके मोबाइल पर उसके एक परिचित के नाम से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। परिचित समझकर उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। आरोप है कि मोबाइल हैक होने के बाद उसके यूपीआई खाते से करीब 1.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस घटना से पीड़ित को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...