ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 12 -- नूंह, सरसमल। साइबर क्राइम थाना नूंह पुलिस ने ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ कई राज्यों से ऑनलाइन शिकायतें मिलने की बात सामने आई है।
आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि बदरपुर निवासी जाबिद पुत्र वहीद साइबर धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल है और आकेड़ा बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
तलाशी में मिली सामग्री पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.