फरीदाबाद, मार्च 7 -- पलवल। पलवल में कार टॉयज बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक किशोर सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों फर्जी सिम और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए लोगों से पैसे ऐंठते थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 6 मार्च को साइबर थाना की टीम हथीन रोड पर केएमपी पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को काबू कर लिया।पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान रौनक निवासी आलीमेव के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी किशोर है। तलाशी के दौरान एक के पास से वीवो कंपनी और दूसरे के पास से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन मिला।मोबाइल की जांच में खिलौना कार से संबंधित फोटो, क्यूआर कोड और संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.