अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड निवासी व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर शातिरों ने 11 लाख 71 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जनकपुरी स्थित अपार्टमेंट निवासी राकेश कुमार के अनुसार कई लोगों ने अलग-अलग नंबरों से फोन करके ऑनलाइन ट्रेडिंग की बात कही। झांसे में लेकर एक मोबाइल एप एबीएसएल एचएनडब्ल्यू अकाउंट खुलवा दिया। वहां अधिक लाभ का लालच देकर रुपये निवेश कराते रहे। फोन करने वालों में एक मेहरा नाम की महिला व एक व्यक्ति शामिल है, जिसने खुद को प्रोफेसर ए बालासुब्रमणियम बताया। उसने स्वयं को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर एप के माध्यम से ट्रेडिंग करने के लिए मार्गदर्शन दिया। आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में ट्रेडिंग के लिए धनराशि ट्रांसफर करवाई। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.