ऑनलाइन ट्रेडिंग में 8.11 लाख की ठगी, मुनाफे का झांसा देकर हड़पी रकम
गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 8.11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैंट क्षेत्र निवासी सूर्य नारायण मिश्रा ने कैंट थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। तहरीर के अनुसार, पीड़ित ने एफएक्स रोड नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच के माध्यम से निवेश किया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अधिक लाभ का लालच देकर उनसे अलग-अलग तिथियों में कई किस्तों में धनराशि जमा कराई। पीड़ित ने छह लेनदेन के जरिए कुल 8,11,103.46 रुपये जमा किए। इनमें भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 2,00,014.16 रुपये, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते से 5 लाख रुपये तथा अन्य ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से शेष राशि जमा कराई गई। यह भी पढ़ें- निवेश पर मुनाफे का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.