गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी से जालसाजों ने 8.50 लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। विकास नगर कॉलोनी निवासी जनार्दन चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग से अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया था। जालसाजों ने उन्हें पैनल पर खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया, जहां कथित तौर पर ट्रेडिंग की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पार्ट-टाइम जॉब का लालच और फर्जी खाते; RBL बैंक का मैनेजर निकला साइबर ठगों का यार ग्रुप के सदस्यों के कहने पर उन्होंने अ...