रुडकी, फरवरी 28 -- शहर में ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बड़ा निवेश घोटाला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को नामजद किया गया है। कंपनियों में निवेश पर 6 से 11 प्रतिशत मासिक लाभ देने का लालच देकर करीब 28.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विकास शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में परिचितों के माध्यम से उसे एक कंपनी की जानकारी दी गई। दिनेश चौहान निवासी सोलानीपुरम, सावन कुमार निवासी सैनिक कालोनी व रोहित सिंघल निवासी सुभाष नगर ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.