अयोध्या, अप्रैल 10 -- बीकापुर, संवाददाता। जनपद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक युवक से करीब 1.73 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मो. गुलजार के मोबाइल पर 30 अक्टूबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को "न्यू वेल्थ मैनेजमेंट एंड एनटी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश का झांसा दिया गया। आरोपी ने 5000 रुपये सदस्यता शुल्क जमा कर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 5000 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को फिर कॉल कर बताया गया कि 10 लाख रुपये के मुनाफे को प्राप्त करने के लिए 1,68,000 रुपये 'पार्टनरशिप सिक्योरिटी' के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.