गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर भारत सिटी निस्तौली निवासी बेरोजगार युवक से पौने नौ लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पीड़ित को जाल में फंसाया और निकासी मांगने पर खाते में बैलेंस नकारात्मक कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। भारत सिटी निस्तौली निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वह पूर्व में निजी क्षेत्र में कार्यरत थे, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक पर एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड से संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में नवीन कुलकर्णी नामक व्यक्ति का वीडियो दिखाया गया था। उन्होंने उस व्यक्ति की प्रोफाइल लिंक्डइन पर भी देखी, जिससे प्रभावित हो...