आगरा, जनवरी 15 -- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अनमोल यादव, निवासी राहुल ग्रीन्स, फेस दो, दयालबाग, ने फर्जी नेक्सस कैपिटल पोर्टल के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर एक फर्जी आईपीओ में निवेश कराया। भरोसा जीतने के लिए वह लग्जरी गाड़ियों में घूमकर झूठी अमीरी का प्रदर्शन करता और फर्जी अलॉटमेंट लेटर भी दिखाता था। शुरुआती रिटर्न देकर निवेशकों का विश्वास बनाए रखा। जांच में पता चला कि उसने अब तक दो-तीन करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे उसके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.