हरिद्वार, मार्च 14 -- ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भीमगोड़ा निवासी युवक से करीब 15.89 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में अंकन जैन निवासी राम रट्टो भवन भीमगोड़ा ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन से संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में 19 जनवरी से 23 जनवरी के बीच कई बार में करीब 15.89 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर साइबर सेल हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई, जहां से मामला पुलिस को ट्रांसफर किया गया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.