ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 42 लाख रुपये ऐंठे
नोएडा, जून 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला के साथ 42 लाख रुपये ठगे। साइबर अपराधियों ने पहले महिला को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, फिर शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कई किश्तों में उनके बैंक खाते से रमक अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस न मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-92 निवासी 67 वर्षीय बिंदू शर्मा ने बताया कि इसी साल उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया। शुरुआत में सामान्य बातचीत की गई और शेयर बाजार व ऑनलाइन ट्रेडिंग से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की जानकारी दी गई। करीब दो दिन तक विश्वास जीतने के बाद महिला को एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.