बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- ऑनलाइन टैक्स: 3 माह से नहीं काम कर रहा ऑनलाइन सिस्टम पोर्टल के काम नहीं करने से अब तक मात्र 10.20 करोड़ राजस्व जमा मार्च तक 14 करोड़ वसूली का लक्ष्य फोटो: नगर निगम: नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम होल्डिंग टैक्स का ऑनलाइन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। ऑनलाइन पोर्टल पिछले तीन माह से काम नहीं करने से लोगों को टैक्स जमा करने में काफी फजीहत हो रही है। टैक्स जमा करने के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। टैक्स तहसीलदारों की खुशादम करनी पड़ रही है। ऑनलाइन काम नहीं करने का असर राजस्व पर भी पड़ रहा है। सालाना लक्ष्य के अनुसार अब तक नगर निगम ने 10 करोड़ 20 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति कर पाया है। जबकि वित्तीय साल का लक्ष्य 14 करोड़ रुपये है। हालांकि वित्तीय साल का एक माह शेष है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.