ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवक से साइबर ठगी
प्रयागराज, जून 18 -- ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने युवक से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। भुक्तभोगी ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बेली गांव निवासी प्रीत कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिसमें जेनिफर डेविड गोम्स नाम की महिला ने ऑनलाइन टास्क कर कमाई का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां शुरुआत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के उत्पादों को लाइक करने जैसे कार्य दिए गए। शुरुआती टास्क पूरे करने पर कुछ भुगतान मिलने से उनका विश्वास बढ़ गया। आरोप है कि बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर कई किस्तों में एक लाख एक हजार 299 रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। यह भी पढ़ें- घर बैठे रुपये कमाने की लालसा पड़ी भारी, 71 हजार की साइबर ठगी जब उसने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.