मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामराजी रोड के अमित कुमार से 2.44 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में उसने 16 मार्च को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने कहा है कि पिछले वर्ष 29 जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन जॉब के लिए मैसेज आया। वह झांसे में आ गया। इसके बाद उसका वर्किंग अकाउंट बनाया गया। इससे उसके बैंक बचत खाता को जोड़ा गया। उसे एक पोर्टल का लिंक भेजा गया। उसे प्रोपर्टी रेटिंग का काम दिया गया। इस काम के बदले तीन अगस्त को उसके खाता में 786 रुपये आए। आगे का काम करने के लिए उसे दस हजार रुपये भेजने को कहा गया। झांसे में आकर उसने कई बार में उसने 2.44 हजार रुपये भेज दिए। बाद में उससे तीन लाख 96 हजार 271 रुपये मांगे गए। उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.