रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- - ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 1.93 लाख ठगे किच्छा, संवाददाता। ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवती और उसके मंगेतर से 1.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिरौलीकलां निवासी नजफ पुत्र कदीर खान ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी मंगेतर नूरैन पुत्री अफसार अहमद निवासी बहेड़ी अपने लिए ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का जॉब सर्च कर रही थी। तीन नवंबर को लक्ष्मी कुमारी नाम की युवती ने स्वयं को कारपोरेट ऑफिस का एचआर असिस्टेंट बताते हुए मंगेतर से संपर्क किया। मंगेतर ने उससे बात की और जॉब के लिए सहमति दे दी। इसके बाद लक्ष्मी कुमारी के बताए गए वेबसाइट पर ऑनलाइन काम शुरू कर दिया। वहीं मंगेतर ने उसका बैंक अकाउंट दिया था। मंगेतर के कुछ टास्क पूरे करने पर उसे 310 रुपये मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.