नई दिल्ली, जुलाई 5 -- तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी करीब 21 घंटे तक एक सुनसान कुएं में फंसी रही, जिसे आखिरकार बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले का आरोपी 21 वर्षीय छात्र धम्मा दिनेश रेड्डी है, जिसने पहले महिला को लूटा और फिर पहचान उजागर होने के डर से उसे कुएं में धक्का दे दिया। यह घटना 1 जुलाई को तब हुई, जब दिहाड़ी मजदूर लक्ष्मी घर वापस नहीं लौट रही थी। मगर वह अपने घर नहीं पहुंची। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेरोजगार पति ने खोया आपा, तवे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा लक्ष्मी के बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सामान्य मिसिंग केस के तौर पर जांच शुरू की गई। अगले दिन नुस्तुलापुर गांव के बाहरी इलाके से डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्रामीणों ने ...