ऑनलाइन जुआ-सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 48 गिरफ्तार
बहराइच, सितम्बर 23 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ एवं सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 46 भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कोहलपुर नगरपालिका-11 स्थित न्यूरोड के होटल मैक्स में ऑनलाइन माध्यम से जुआ और सट्टेबाजी संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा और मौके से 48 लोगों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस कार्यालय बांके के सूचना अधिकारी डीएसपी प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर ऑनलाइन जुआ तथा सट्टेबाजी में संलिप्त होने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 28 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के 81 मोबाइल फोन और 16 नोटबुक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.