भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकदिवसीय ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह 2026 के वैश्विक थीम 'गिव टू गेन' पर आधारित था। अध्यक्षीय संबोधन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि 'गिव टू गेन' केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के लिए एक आह्वान है। मधेपुरा विवि कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार ठाकुर ने महिलाओं के कृषि एवं असंगठित क्षेत्र में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. अंबिका कुमार, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिव्या रानी, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अंतरा चौधरी आदि मौजूद थीं। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इरशाद अली ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...