ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच का आदेश
रांची, सितम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले के कसमार अंचल में जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज गड़बड़ी की जांच कर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने याचिकाकर्ताओं को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ कसमार के अंचल अधिकारी के समक्ष शिकायत रखने को कहा है। मामला कसमार प्रखंड के धधकिया मौजा स्थित खाता नंबर 54 के प्लॉट नंबर 597 और 641 से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि भौतिक रूप से रखे गए रजिस्टर-2 में जमीन के रिकॉर्ड सही दर्ज हैं, लेकिन झारखंड सरकार के डिजिटल पोर्टल पर रिकॉर्ड अपलोड करते समय रैयत के नाम और जमीन के रकबे में गड़बड़ी हो गई। संबंधित जमीन का क्षेत्रफल 86 डिसमिल और 2 एकड़ 79 डिसमिल बताया गया है। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इस तरह की विसंगतियों की जांच और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.